
● यशवंत सागर का एक गेट रात को 12:30 बजे खोला गया
● दूसरा गेट रात को 3:00 बजे खोला गया
● तीसरा गेट सुबह 6:30 बजे खोला गया
● लगभग12 बजे तक चालू रहेंगे और जो पानी का अभी लेबल है
● यशवंत सागर पर का जल* स्तर 19 ,5 फीट तक पहुंचा, जो क्षमता से ज्यादा है*
इंदौर।
शहर में मंगलवार की रात को हुई तेज बारिश के बाद शहर बड़े तालाबों का जल स्तर बढ़ गया है। नगर निगम द्वारा बुधवार सुबह जारी किए गए तालाबों के ताजे आंकड़ों के मुताबिक 19 फिट क्षमता वाले शहर के सबसे बड़े यशवंत सागर का जल स्तर साढ़े 19 फिट तक पहुंच गया है।
महापौर पुष्प मित्र भार्गव निरंतर निगाहें लगाकर आला अफसरों को मैदान में उतार दिया है। वे खुद भी सक्रिय हो गए है। उधर कलेक्टर मनीष सिंह ने अति वर्षा को देखते हुए पहली से 12 वी तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। एयरपोर्ट के मौसम केंद्र पर इस मानसून सीजन में अब तक 779.7 मिलीमीटर (30.6 इंच) वर्षा दर्ज की गई है।
लगातर बारिश होने से यशवंत सागर के गेट खोले गएजल कार्य समिति के पूर्व प्रभारी बलराम वर्मा ने तालाबो की ताजा स्थिति जारी करते हुए बताया कि यशवंत सागर का एक गेट रात को 12:30 बजे खोला गया। इसके बाद जब पानी का फ्लो कम नही हुआ तो दूसरा गेट रात कारोब 3:00 बजे खोला गया। उन्होंने बताया कि रात भर हुई बारिश के चलते सुबह साढ़े 6 बजे तीसरा गेट खोला गया। दोपहर लगभग 12 बजे तक चालू रहेंगे । यशवंत सागर मर पानी का लेबल 19 ,5 फीट है।
तालाब पर कड़ी नजर है
शहर में जिस तरह से बारिश हो रही है उसको देखते हुए यशवन्त सागर पर पूरी नजर है। तालाब में पानी का स्तर बढता जा रहा है। दोपहर तक एक – दो गेट ओर खोले जा सकते है। वैसे तो लगातार बारिश से सारे तालाब पूरी तरह भर गए है। बड़ा बिलावली ओर सिरपुर तालाबो में भी अब तक क्षमता से आधे से ज्यादा तक भरा गया है।
कई टंकियां भराती है यशवंत सागर तालाब से
बलराम वर्मा ने बताया कि पश्चिमी क्षेत्र की प्यास बुझाने वाला यशवंत सागर तालाब शहर की जलप्रदाय व्यवस्था संभालने के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि उससे 8 टंकियां प्रतिदिन भरी जाती हैं। ये डालें लबालब रहना भी जरूरी है। इसी प्रकार अन्य छोटे तालाबों में भरे पानी से आसपास के बोरिंग का जलस्तर बरकरार रहता है।
.? तालाबों के लेवल की ताजा जानकारी?
● यशवंत सागर
क्षमता 19फ़ीट
वर्तमान स्थिति – 19.5
● बड़ी बिलावली
क्षमता — 34 फ़ीट
वर्तमान स्थिति — 29
● छोटी बिलावली
क्षमता 12 फ़ीट
वर्तमान स्थिति 0 9
● बड़ा सिरपुर.
क्षमता — 16 फ़ीट
वर्तमान स्थिति 0 9
● छोटा सिरपुर
क्षमता — 14 फ़ीट
वर्तमान स्थिति 0 9
● पिपलियापाला.
क्षमता — 22 फ़ीट
वर्तमान स्थिति 0 9
● लिम्बोदी.
क्षमता — 16
वर्तमान स्थिति 0 9
वर्तमान स्थिति 0 9
एयरपोर्ट के मौसम केंद्र पर इस मानसून सीजन में अब तक 779.7 मिलीमीटर (30.6 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार शहर में बीती रात से लगातार हो रहा बारिश से परेशानियां भी बढ़ गई है। गत शाम 6 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ. जो सुबह तक निरंतर रिमझिम के साथ तेज पानी गिरने का सिलसिला चलता रहा हैं। बताया गया है बीते 24 घंटे में शहर में सवा चार इंच बारिश हुई हैं ।
