मुंबई: शिवसेना विधायक की पत्नी की मौत, घर में फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

\

कुर्ला विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के विधायक मंगेश कुडलकर के घर रविवार , 17 अप्रैल को बड़ी घटना घटी।विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी की लाश घर में पंखे से लटकती हुई मिली। पुलिस के मुताबिक विधायक की पत्नी ने आत्महत्या की है। जॉइंट सीपी ने बताया कि शुरुआती तौर पर पुलिस को फोन पर हैंगिंग की सूचना मिली थी, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगे की जांच की जा रही है।

शिवसेना के विधायक मंगेश कुडालकर का घर मुंबई में कुर्ला के नेहरू नगर पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। हालंकि शिवसेना विधायक की पत्नी ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को इस घटना की जानकारी परिवार ने फोन करके दी थी, जिसके बाद नेहरू नगर पुलिस सहित डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे। इसके बाद नेहरू नगर पुलिस की टीम ने विधायक की पत्नी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर की मृतक पत्नी का नाम रजनी कुडालकर है।

Exit mobile version