पिछले दिनों ओल्ड जीडीसी कॉलेज के बाहर छात्राओ को परेशान करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया था उसके बाद से लगातार महिला पुलिस कॉलेज के बाहर नजर रखी हुई है वहीं कई मजनू को भी पकड़ा गया है वहीं सोमवार फिर महिला पुलिस बल न्यू जीडीसी कॉलेज पहुंचा और छात्राओं की समस्याएं जानी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों छात्राओं की शिकायत के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया गया था जो छात्राओं अश्लील इशारे कर परेशान कर रहा था पुलिस द्वारा भी आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी उसके बाद से लगातार महिला पुलिस शहर के कॉलेजो ओर स्कुलो में निगरानी रखे हुए हैं वही सोमवार महिला पुलिस बल न्यू जीडीसी कॉलेज पहुंचा जहां छात्राओं की समस्याएं भी जानी वही उनको यह भी बताया कि किसी प्रकार की छेड़छाड़ या ऐसे मजनू जो परेशान कर रहे हैं तुरंत पुलिस को संपर्क कर उसकी जानकारी दें छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया ताकि किसी भी परेशानी आने पर तुरंत संपर्क करें और सतर्क रहें वहीं कॉलेज प्रबंधन को भी कहा गया है कि अनावश्यक घूमने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
