प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने नीमच के शासकीय जाजू कन्या महाविद्यालय नीमच में एक करोड़ 4 लाख 73 हजार रुपए की लागत के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया इस मौके पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार विधायक श्री अनिरुद्ध मारु सांसद प्रतिनिधि श्री सत्यनारायण गोयल श्रीमती किरण शर्मा प्राचार्य डॉक्टर मीणा हरित एवं हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री श्री बी राजकुमार अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं छात्राएं उपस्थित थी।
सबसे पहले प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने विधायक श्री परिहार एवं श्री मारू के साथ जाजू कॉलेज परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहां की प्रदेश सरकार बेटियों के कल्याण के लिए संकल्पित है बेटियां राष्ट्र की आधार शक्ति है
उन्होंने कहा कि आजादी का मनाने का अवसर हम सभी को मिला है हमारे देश के क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया है नीमच क्रांतिकारियों की भूमि रही है अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति का बिगुल नीमच से बजा है प्रभारी मंत्री ने कहा कि छात्राएं अपना सारा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें साथ ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में छात्राओं की क्या भूमिका वे यह भी तय करें कार्यक्रम को नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने भी संबोधित किया प्राचार्य श्रीमती मीना हरित ने स्वागत भाषण दिया तथा हाउसिंग बोर्ड के सहायक यंत्री श्री पीके भट्ट ने एक करोड़ चार लाख के कॉलेज में प्रस्तावित विभिन्न निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी
