महापौर की 7 सीट खोने के बाद शिव ‘राज’ सतर्क , विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की तैयारी
भोपाल।

भोपाल। मध्य प्रदेश की 16 महापौर सीट में से 7 गंवाने से बीजेपी की शिवराज सरकार को जोरदार झटका लगा है. इसके बाद अब सरकार 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. आगामी चुनाव के लिए रोड मैप तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अगले माह रक्षाबंधन के बाद सभी विभागों की समीक्षा बैठक शुरू करने जा रहे हैं. समीक्षा बैठक में विभाग वार योजनाओं का प्रेजेंटेशन किया जाएगा. साथ ही प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में होने वाले विकास कार्यों को सूचीबद्ध किया जाएगा.
2023 का रोड मैप तैयार करेगी सरकार: समीक्षा बैठक के जरिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी विभागों की विभाग वार समीक्षा करेंगे. बताया जा रहा है कि समीक्षा बैठक में सरकार का मुख्य फोकस निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों को लेकर है. सरकार साल 2023 में कराए जाने वाले विकास कार्यों को सूचीबद्ध कराने में जुट गई है, ताकि चुनाव के पहले से क्षेत्रवार विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया जा सके. सभी विभागों से कहा गया है कि सितंबर 2023 तक 5 करोड़ और इससे अधिक लागत के शिलान्यास योग्य कार्यों की सूची तैयार की जाए. सितंबर 2023 तक सिंगल क्लिक के माध्यम से एक बार में 50 करोड़ और इससे अधिक की राशि के हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं की सूची तैयार की जाए. सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर 16 अगस्त तक जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए हैं.
समीक्षा बैठक में इस पर होगा फोकस
आगामी समीक्षा बैठक को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय ने निर्देश दिए हैं कि अगस्त महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक की जानी है. बैठक में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोड मैप के तहत आउटपुट और आउटकम की पूर्ति की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. बैठक में 3 से 11 जनवरी के दौरान की गई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के बारे में चर्चा की जाएगी. विभागों की अल्पकालीन और दीर्घकालीन योजनाओं और उनके लक्ष्य को लेकर भी चर्चा होगी. समय-समय पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर विभागों द्वारा की गई कार्रवाई पर चर्चा होगी.
गौरतलब है कि नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी 16 नगर निगम महापौर में से 7 जीतने में कामयाब नहीं हो सकी. इनमें से पांच महापौर पद कांग्रेस के खाते में गए जबकि एक पर आम आदमी पार्टी और एक पर निर्दलीय जीतने में सफल रहा. इससे बीजेपी को जोरदार झटका लगा है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalभाई बने देवास के SP, छोटी बहन को अमृतसर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ने UPSC में लहराया परचम 12 दिन पहले
Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 26 दिन पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 27 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 37 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 41 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 55 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 61 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 61 दिन पहले
Bhopalसनातन धर्म और संस्कृति का अपमान करना दिग्विजय सिंह की फितरत है : मंत्री सारंग 496 दिन पहले
Bhopalभोपाल गैस त्रासदी का 337 टन कचरा नष्ट, 55 दिन में ऑपरेशन हुआ पूरा 513 दिन पहले
Bhopalआपातकाल दिवस के अवसर पर लोकतंत्र सेनानी के कार्यक्रम का आयोजन 26 जून को। 530 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 531 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 535 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 639 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 641 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 666 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 1,001 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 1,005 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 1,010 दिन पहले