देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsBhopal
भोपाल 2 बार पढ़ी गई

मध्य प्रदेश की चेक पोस्ट पर चल रहा है अवैध वसूली का धंधा, नाराज गडकरी ने लिखा पत्र, कांग्रेस का कहना सिंधिया को मिलता है हिस्सा

भोपाल। मध्य प्रदेश में चेक पोस्टों पर वाहन चालकों से अवैध वसूली का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है। वाहन मालिकों द्वारा लगातार शिकायत के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi19 जुलाई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश में चेक पोस्टों पर वाहन चालकों से अवैध वसूली का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है। वाहन मालिकों द्वारा लगातार शिकायत के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। वसूली का धंधा इतना बढ़ चुका है कि अब स्वयं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसपर नाराजगी जताई है। इतना ही नहीं गडकरी को राज्य सरकार को पत्र लिखकर कहना पड़ा है कि वसूली रोकी जाए। वहीं कांग्रेस का दावा है कि इस काली कमाई का मोटा हिस्सा केंद्रीय उड्डयन मंत्री सिंधिया को भेजा जाता है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को पत्र लिखा है। पत्र में गडकरी ने लिखा है कि, ‘मध्य प्रदेश के आरटीओ अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा चेक पोस्ट एंट्री के लिए बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी हो रही है। एंट्री चेक पोस्ट पर गाडी के सारे कागजात ठीक पाए जाने पर और गाड़ी अंडरलोड पाए जाने पर किसी भी प्रकार की एंट्री भरने का प्रावधान नहीं है। फिर भी ट्रक ड्रायवर्स एवं मालिकों को परेशान किया जाता है।’ 

सीएम और परिवहन मंत्री को संबोधित पत्र में गडकरी ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि, ‘मैंने इससे पहले भी आपसे इस विषय पर ध्यान देने की प्रार्थना की थी। लेकिन इस समस्या का कोई भी हल अभी तक नहीं निकला है जिसकी वजह से मध्य प्रदेश का नाम खराब हो रहा है। इस मामले पर आपको संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देश देना चाहिए। आपसे गुजारिश है कि आप स्वयं इस मामले में सख्त और उचित कार्रवाई करे।’

गडकरी के इस पत्र से प्रदेश में चल रहे करोड़ों रुपए की अवैध वसूली का पोल खुल गया है। ट्रक मालिकों ने गडकरी की इस पहल का स्वागत किया है। रीवा निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी नरेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि, ‘प्रदेशभर में चेक पोस्टों पर वसूली के लिए पुलिसकर्मियों को रखा जाता है। वे हमारे ड्राइवरों से सारे कागजात सही होने के बाद भी जबरन 1200 रुपए लेते हैं। हमलोग अवैध वसूली से तंग आ चुके हैं।’

इस पूरे मामले में कांग्रेस ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी घसीटा है। युवा कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने दावा किया कि करोड़ों के इस काले कमाई का अधिकांश हिस्सा सिंधिया को भेजा जाता है। त्रिपाठी ने कहा कि, ‘नितिन गडकरी वसूली रोकने की गुजारिश सिंधिया से करें। असली मास्टरमाइंड तो वही हैं। आखिर सिंधिया गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन मंत्री बनाने पर क्यों अड़े थे? गोविंद सिंह चुंगी कर वसूलते हैं और आधा पैसा महल जाता है। सीएम को भी इसकी जानकारी है।’

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
भाई बने देवास के SP, छोटी बहन को अमृतसर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ने UPSC में लहराया परचमBhopalभाई बने देवास के SP, छोटी बहन को अमृतसर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ने UPSC में लहराया परचम 12 दिन पहलेभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा!Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 26 दिन पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 27 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 37 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 41 दिन पहलेसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़ेBhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 55 दिन पहले13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्रBhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 61 दिन पहलेप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 61 दिन पहले
सनातन धर्म और संस्कृति का अपमान करना दिग्विजय सिंह की फितरत है : मंत्री सारंगBhopalसनातन धर्म और संस्कृति का अपमान करना दिग्विजय सिंह की फितरत है : मंत्री सारंग 496 दिन पहलेभोपाल गैस त्रासदी का 337 टन कचरा नष्ट, 55 दिन में ऑपरेशन हुआ पूराBhopalभोपाल गैस त्रासदी का 337 टन कचरा नष्ट, 55 दिन में ऑपरेशन हुआ पूरा 513 दिन पहलेआपातकाल दिवस के अवसर पर लोकतंत्र सेनानी के कार्यक्रम का आयोजन 26 जून को।Bhopalआपातकाल दिवस के अवसर पर लोकतंत्र सेनानी के कार्यक्रम का आयोजन 26 जून को। 530 दिन पहलेएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहींBhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 531 दिन पहलेभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया हैBhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 535 दिन पहलेभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है।Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 639 दिन पहलेएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें”Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 641 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 666 दिन पहले
TimeNewsBhopalBhopalसी-विजिल एप” पर उल्लंघन की मिली 4 हजार 555 शिकायतें सभी शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण 929 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalबच्चे से वोट डलवाने वाले जिला पंचायत सदस्य पर FIR, पीठासीन अधिकारी के साथ पूरी पोलिंग पार्टी सस्पेंड 929 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalनौकरी को जूते की नोक पर रखने वाले डाक्टर सस्पेंड… 947 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal‘मेरे यहां कोई छापा नहीं पड़ा’, ED के छापा मारने की खबर पर बोले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस 977 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदावेदारों की सूची लेकर मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे 1,000 दिन पहलेराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शनBhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 1,001 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 1,005 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 1,010 दिन पहले
↑