भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जावरा कम्पाउण्ड स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जावरा कम्पाउण्ड स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी.

गौरव रणदिवे ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के चौथे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण हो चुके है इन 2 वर्षों में माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने कई उपलब्धिया अर्जित की है कोरोना के भीषण सकट के बीच में हमारी सरकार बनी थी इसके बावजूद मुख्यमंत्री शिवराजसिंहजी के नेतृत्व में सरकार और संगठन ने हर स्तर पर मानवता को बचाने का काम किया और विकास को भी अवरुष्ट नहीं होने दिया, अगर बात अर्थव्यवस्था की की जाए तो आज मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है आज मध्य प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद निरंतर बढ़ रहा है वर्तमान प्रचलित दरो पर 19.74 प्रतिशत विकास दर हासिल करने में हम सफल हुए हैं जो देश में सर्वाधिक है, प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1 लाख 34 हजार प्रति वर्ष से भी अधिक हो गई है।

गौरव रणदिवे ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में नंबर वन प्रदेश बनकर उभरा है, स्वच्छता में इंदौर ने पाचवी बार रिकार्ड बनाया है आज इंदौर देश के सभी राज्यों के लिए आइकॉन बन चुका है, आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 2 करोड़ 66 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ मध्य प्रदेश नंबर वन पर है

Exit mobile version