भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव का विधानसभा 3 में सघन जनसंपर्क , मतदाताओं ने किया भार्गव का भव्य स्वागत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव का जनसंपर्क अभियान विधानसभा 3 के वार्ड नंबर 61 , 62 , 63 , 64 व 55 नम्बर वार्ड में संपन्न हुआ जनसंपर्क में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा , विधायक आकाश विजयवर्गीय , पूर्व आईडीए अध्य्क्ष मधु वर्मा समेत अन्य कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे महापौर प्रत्याशी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओ के निवास पर पहुंचकर भी आशीर्वाद लिया महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव का विधानसभा 3 के वार्डों में सघन व तूफानी जनसंपर्क हुआ प्रत्येक वार्ड में सेकडो मंचों से महापौर प्रत्याशी का स्वागत हुआ व कई मंचों से माता बहनों ने तिलक लगाकर व आरती उतार कर भी अपना आशीर्वाद दिया विधानसभा 3 में महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव मतदाताओं के द्वार पर पहुंचे और अपना आशीर्वाद व वोट देने की अपील की सुबह से लेकर शाम तक महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव द्वारा घूम घूम कर मतदाताओं के पास जनसंपर्क किया जा रहा है महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव का स्वागत भाजपा नेता दिनेश पांडे, अमित पांडे , जगदीश धनेरिया सहित कई भाजपा नेताओं ने महापौर प्रत्याशी का स्वागत साफा पहनाकर व तिलक लगाकर किया , जनसंपर्क के दौरान मतदाता भी महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के सहज और सरल स्वभाव से प्रभावित हो रहे हैं जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं का भी बड़ा काफिला महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है जनसंपर्क के दौरान आम नागरिक महापौर प्रत्याशी की मिलन सारीता व सहज व सरल स्वभाव की प्रशंसा कर रहे है

Exit mobile version