आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 72वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के तहत जरूरतमंद बच्चों को “मोदी कॉपी” के वितरण की शुरुआत की गई। इस #मोदी_कॉपी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन से जुड़े हुए संस्मरण एवं विद्यार्थियों के लिए उनके द्वारा दिए गए संदेशों का समावेश किया गया है। प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद दीपक जैन (टीनू) ने बताया कि प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” एवं “परीक्षा पे चर्चा” में समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए दिए गए उपयोगी सुझाव और प्रोत्साहन के प्रमुख बिंदु इस “मोदी कॉपी” में विशेष रूप से सम्मिलित किए गए हैं। “मोदी कॉपी” में दिए गए प्रधानमंत्री जी के प्रेरक विचार विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक हैं। “मोदी कॉपी” का वितरण सतत रूप से जारी रहेगा और जरूरतमंद विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। आज लगभग 1000 बच्चों को मोदी कॉपी का वितरण किया गया है।
