भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मतिथि के अवसर पर समर्पण निधि संग्रह के कार्य की शुरुआत की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

,भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मतिथि के अवसर पर इंदौर भाजपा ने समर्पण निधि संग्रह के कार्य की शुरुआत की।

भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यलय पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने पत्रकारों को चर्चा में बताया कि संगठन की और से इस बार इंदौर को 5 करोड़ राशि इकठ्ठा किये जाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी कुल 1570 बूथ पर जाकर यह राशि जमा करेंगे। नगर अध्यक्ष रणदिवे के मुताबिक उक्त राशि के लिए कोई दबाव प्रभाव की बजाय स्वेच्छानुसार राशि लिए जाने के निर्देश कार्यक्रताओं को दिए गए है। उनके मुताबिक मप्र को कुल 150 करोड़ रुपये की समर्पण निधि का लक्ष्य हासिल करना है।

Exit mobile version