बढ़ती वाहन चोरी को देखते हुए क्राइम ब्रांच द्वारा जारी की गई एडवाइजरी।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर रही है वही चोरी करने वाले चोरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे चोरी के वाहन भी बरामद किए हैं लेकिन उसके बाद भी वाहन चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है जिसे देखते हुए क्राइम ब्रांच द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है।

गौरतलब है कि इंदौर शहर में लगातार वाहन चोर गैंग सक्रिय है जो अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रही है जिसे देखते हुए क्राइम ब्रांच द्वारा चोरों के डेरो पर भी कार्रवाई की गई और कई चोरी के वाहन भी बरामद किए गए वहीं आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया क्राइम ब्रांच डीसीपी नीमीश अग्रवाल ने बताया कि वाहन चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है पिछले दिनों वाहन चोरी की गैंग का खुलासा करते हुए कई चोरी के वाहन भी बरामद किए गए जो बाहरी क्षेत्रों से आकर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे उसे देखते हुए बाहर से आने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है और संदिग्ध दिखते ही कार्रवाई की जा रही है आम लोगों से भी अपील की है कि अपने वाहन सुरक्षित स्थानों पर रखें वही हैंडल लॉक का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें लकी चोर अपने मंसूबे में असफल हो सके।

Exit mobile version