बाणगंगा इलाके मे रहने वाली बीकॉम की छात्रा ने छत से कूद कर दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बीकॉम की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। घटना बाणगंगा इलाके की है। छात्रा के पास सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा- सुना है कि सिर्फ फिल्मों में ही गेम चलता है लेकिन आज असलियत में देख लिया। मेरी फैमिली को परेशान ना किया जाए। मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं। इतना लिखकर उसने छत से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतका का नाम रजनी निलोरे था, वो 20 साल की थी और शहर के एक निजी कॉलेज से बीकॉम सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता नारायण निलोरे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। मंगलवार सुबह उसके पिता नाइट ड्यूटी कर घर लौटे थे। उसने पहले उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद बहुत देर तक पापा से बातें की। दोपहर में जब पापा सोने गए तो वह घर के ऊपर बने कमरे में छोटी बहन के पास चली गई। कुछ देर पढ़ाई की। फिर शाम 5 बजे छत से कूद गई। घर के पीछे कुछ गिरने की आवाज आई। रजनी की दादी ने घर के पीछे जाकर देखा तो वह लहूलुहान पड़ी हुई थी। बुधवार सुबह उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस सुसाइड नोट और परिवार के बयान के आधार पर आगे की जांच कर रही है। रजनी की छोटी बहन कोमल फर्स्ट ईयर में पढ़ रही है। दोनों बहनें एक साथ कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रही थी।

Exit mobile version