बाइडेन-जिनपिंग की 2 घंटे लंबी वर्चुअल मीटिंग:चीनी राष्ट्रपति ने US प्रेसिडेंट से कहा- जो लोग आग से खेलते हैं, अकसर जल जाते हैं

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार देर रात चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इस दौरान दोनों लीडर्स फेस-टू-फेस मिलने के लिए सहमत हुए। बाइडेन के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद दोनों नेताओं की ये पहली व्यक्तिगत बैठक होगी। हालांकि बैठक कब और कहां होगी, इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।

जो बाइडेन और शी जिनपिंग की ये तस्वीर 24 सितंबर 2015 की है। जिनपिंग US विजिट पर आए थे। उस समय बाइडेन वाइस-प्रेसिडेंट थे।

जिनपिंग ने दे दी बाइडेन को धमकी
न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ के मुताबिक, ताइवान में अमेरिकी दखलंदाजी से नाराज चीनी राष्ट्रपति ने बाइडेन को एक तरह से सीधी धमकी दे दी। जिनपिंग ने कहा- मैं आपसे सिर्फ इतना कहूंगा कि जो लोग आग से खेलने की कोशिश करते हैं, वो जल जाते हैं।

इस वॉर्निंग के सीधे मायने ये हैं कि दोनों देशों के बीच कड़वाहट तेजी से बढ़ रही है। चीन को यह कतई मंजूर नहीं है कि अमेरिका और बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ताइवान की मदद करे।

28 जुलाई को देर रात हुई बाइडेन और जिनपिंग की बातचीत करीब 2 घंटे 17 मिनट चली। इस दौरान जिनपिंग का रवैया काफी तल्ख रहा।

जिनपिंग की तल्खी की वजह क्या है
माना जा रहा है कि अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी अगले हफ्ते ताइवान के दौरे पर जा रही हैं। 25 साल बाद अमेरिका का कोई इतना बड़ा नेता ताइवान की ऑफिशियल विजिट पर जा रहा है। यह चीन के लिए साफ संकेत है कि अमेरिका अब ताइवान को अकेले नहीं छोड़ेगा और उसको हर स्तर पर मदद देगा। चीन को यह सख्त नामंजूर है। यही वजह है कि चीन कई दिनों से अमेरिका को नतीजे भुगतने की धमकी दे रहा है।

- Advertisement -

दूसरी तरफ, अमेरिका ने भी साफ कर दिया है कि वो किसी सूरत में कदम पीछे नहीं खींचेगा। 23 मई को बाइडेन ने चीन के खिलाफ मिलिट्री एक्शन लेने की चेतावनी दी थी। गुरुवार को बाइडेन-जिनपिंग की मुलाकात में भी रिश्तों की यह तल्खी साफ दिखी।

Exit mobile version