इंदौर सरवटे बस स्टैंड पर लगातार अवैध वसूली और एजेंसी विवाद की शिकायतें सामने आ रही थी जिसमें बस संचालक भी खासे परेशान नजर आ रहे थे जिसे लेकर पुलिस और बस संचालकों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कई निर्णय लिए गए।
हाल ही में इंदौर सरवटे बस स्टैंड नए स्वरूप में शुरू हुआ है जिसके बाद से लगातार एजेंटी विवाद और अवैध वसूली के मामले भी सामने आने लगे थे जिसमें बस संचालक भी काफी परेशान नजर आ रहे थे जिसे लेकर आज पुलिस और बस संचालक की बैठक आयोजित की गई जिसमें बस संचालकों को भी ऐसे मामले सामने आने पर कार्रवाई करवाने के निर्देश दिए हैं वहीं पुलिस ने बस संचालकों को भी हिदायत दी है कि किसी तरह की अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर ऐसी शिकायतें मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं पुलिस ने एजेंटी और अवैध वसूली करने वालों को भी चिन्हित किया है जिन पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि सरवटे बस स्टैंड की आबोहवा खराब ना हो।
