देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

फिलिस्तीन पर इजराइली एयरस्ट्राइक:मारा गया हमास कमांडर तायसीर जबारी; इजराइल पर भी 2 घंटे में 100 रॉकेट दागे गए

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष जारी है। इजराइल ने शुक्रवार को गाजा पट्टी में हवाई हमले किए। इसमें फिलिस्तीन संगठन हमास (इजराइल इसे आतंकी संगठन बताता है) का सीनियर कमांडर तायसीर अल जबारी मारा गया।

Abhishek Raghuvanshi6 अगस्त 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष जारी है। इजराइल ने शुक्रवार को गाजा पट्टी में हवाई हमले किए। इसमें फिलिस्तीन संगठन हमास (इजराइल इसे आतंकी संगठन बताता है) का सीनियर कमांडर तायसीर अल जबारी मारा गया। हमास ने कहा कि हमले में गाजा के 10 अन्य लोग मारे गए, जबकि 70 से ज्यादा घायल हो गए।

धमकी मिलने के बाद इजराइल का एक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलिस्तीन संगठन वेस्ट बैंक नेता बहा अबू अल-अता की गिरफ्तारी और उसकी मौत के जवाब में इजराइल पर हमले की धमकी दे रहा था। अल-अता को इजराइली सेना ने 2019 में मार दिया था। धमकियों के बाद इजराइल ने एयरस्ट्राइक की।

तस्वीरों में खबर5 फोटो
हमले में मारा गया तायसीर अल जबारी, अल-अता की मौत के बाद कमांडर बना था।हमास ने कहा- गाजा में हुए इजराइली हमले में 5 साल की बच्ची समेत 10 लोगों की मौत हुई।गाजा पट्टी इलाका हमास के कब्जे में हैं। यहां इजराइल और हमास पिछले 15 साल में चार युद्ध लड़ चुके हैं।

हमले में मारी गई 5 साल की मासूम
गाजा पट्टी पर हुए इजराइली हमले के बाद फिलिस्तीन संगठन हमास ने भी गाजा पट्टी से इजराइल की तरफ 2 घंटे में 100 रॉकेट दागे। इनमें से 9 गाजा पट्टी के अंदर गिरे। फिलिस्तीन संगठन हमास ने कहा- हमले में 5 साल की बच्ची समेत 10 लोगों की मौत हुई। इधर, इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) का कहना है कि एयरस्ट्राइक में कम से कम 15 हमास आतंकी मारे गए हैं।

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच विवाद क्यों?
मिडिल ईस्ट के इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है। वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है।

गाजा पट्टी इजराइल और मिस्र के बीच में है। यहां फिलहाल हमास का कब्जा है। ये इजराइल विरोधी समूह है। सितंबर 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी। 2007 में इजराइल ने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए। फिलिस्तीन का कहना है कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो।

आखिर ये संघर्ष कितना पुराना है?

  • ये संघर्ष कम से कम 100 साल पहले से चला आ रहा है। फिलहाल जहां इजराइल है, वहां कभी तुर्की का शासन था जिसे ओटोमान साम्राज्य कहा जाता था। 1914 में पहला विश्व युद्ध शुरू हुआ। तुर्की ने इस विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों के खिलाफ वाले देशों का साथ दिया। मित्र राष्ट्रों में ब्रिटेन भी शामिल था। लिहाजा तुर्की और ब्रिटेन आमने-सामने आ गए। उस समय ब्रिटिश साम्राज्य अपने चरम पर था जिसका नतीजा ये हुआ कि ब्रिटेन ने युद्ध जीता और ओटोमान साम्राज्य ब्रिटेन के कब्जे में आ गया।
  • इस समय तक जियोनिज्म की भावना चरम पर थी। ये एक राजनीतिक विचारधारा थी जिसका उद्देश्य एक अलग और स्वतंत्र यहूदी राज्य की स्थापना करना था। इसी के चलते दुनियाभर से यहूदी फिलिस्तीन में आने लगे। 1917 में ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स बेलफोर ने एक घोषणा की जिसमें कहा गया कि ब्रिटेन फिलिस्तीन को यहूदियों की मातृभूमि बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • साल 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध खत्म हुआ। इस युद्ध में ब्रिटेन को काफी नुकसान हुआ और अब वो पहले जैसी शक्ति नहीं रहा। इधर यहूदी फिलिस्तीन में आते रहे और दूसरे देशों ने ब्रिटेन के ऊपर यहूदियों के पुनर्वास के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। आखिरकार ब्रिटेन ने खुद को इस मामले से अलग कर लिया और ये मसला यूनाइटेड नेशन के पास चला गया, जो कि 1945 में ही बना था।
  • 29 नवंबर 1947 को यूनाइटेड नेशन ने फिलिस्तीन को दो हिस्सों में बांट दिया। एक अरब राज्य और दूसरा हिस्सा बना इजराइल। यरुशलम को यूनाइटेड नेशन ने अंतरराष्ट्रीय सरकार के कब्जे में रखा।
  • अरब देशों ने UN के इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि आबादी के हिसाब से उन्हें कम जमीन मिली। दरअसल बंटवारे के बाद फिलिस्तीन को जमीन का आधे से भी कम हिस्सा मिला, जबकि बंटवारे के पहले करीब 90% जमीन पर अरब लोगों का कब्जा था।
  • इसी के अगले साल इजराइल ने खुद को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया। अमेरिका ने फौरन एक देश के रूप में इजराइल को मान्यता दे दी। इसके बाद अरब देशों और इजराइल में कई युद्ध हुए।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 5 घंटे पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 5 घंटे पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 5 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 5 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 5 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 10 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 10 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 11 घंटे पहले
मध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
↑