यूं तो करोना कॉल के बाद से ही बच्चों का शिक्षा को लेकर अभिभावकों में भी काफी चिंताएं हैं वहीं दूसरी और फर्जी स्कूल की मान्यताओं के चलते अब बच्चों का भविष्य भगवान भरोसे ही हो गया है ऐसी ही आरटीआई शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी स्कूल संचालित करने वाले दिलीप बुधनी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा एक शिकायत लिखित पत्र पुलिस को दिया गया था जिसमें एमपी किड्स पब्लिक स्कूल फर्जी रूप से संचालित किया जा रहा है जिसमें पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक बच्चों को पढ़ाया जाता था जिसे शासन द्वारा किसी भी तरह की मान्यता नहीं दी है जहां संचालक द्वारा फर्जी तरीके से स्कूल खोल बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा था शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी पत्र में जानकारी का खुलासा होने के बाद पुलिस ने स्कूल संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है वही स्कूल संचालक दिलीप बुधनी की तलाश की जा रही है।
