इंदौर शहर में लगातार संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले सामने आ रहे हैं जहां फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है इंदौर के पोलो ग्राउंड स्थित भेरू बाबा मंदिर के पास एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है
इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित पोलो ग्राउंड क्षेत्र में भैरव बाबा के मंदिर के पास एक विक्षिप्त महिला उम्र लगभग 75 वर्ष की बीमारी के चलते मौत हो गई जहां पूरे ही मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को एम वाय अस्पताल पहुंचाया है वही पुलिस अब बुजुर्ग महिला के परिजनों की सोशल मीडिया के माध्यम से तलाश कर रही है।
