पुलिसकर्मियों ने अर्धनग्न अवस्था में बैठे युवक को जमकर पीटा और पत्नी से भी अभद्रता की , पुलिसकर्मियों पर नशे में होने का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

धार। आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर नलछा थाने में अर्धनग्न अवस्था में बैठे एक युवक की फोटो वायरल हो रही है. नलछा पुलिस पर कुर्सी से बंधे इस युवक की पिटाई करने का आरोप है. उसकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस इस युवक को स्थाई वारंटी पकड़ने के अभियान के तहत इसे बगड़ी के पास आली से पकड़कर लाई थी. इस प्रकरण में नालछा पुलिस पर आरोप है कि इस युवक को कुर्सी से बांधकर पिटाई की गई. उसकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया. आरोप यह भी है कि थाने में सभी पुलिसकर्मी नशे में थे. जिस युवक को पुलिस पकड़कर लाई है, वह वारंटी ही नहीं था.  

दरअसल मामला यह है कि पुलिस संजय नामक युवक को पकड़ने के लिए पहुंची थी, लेकिन उस संजय नामक युवक की जगह सुनील उर्फ संजू को पकड़कर ले आई. उसके साथ ही पुलिस थाने में कपड़े उतरवाकर पिटाई करने का आरोप भी नालछा पुलिस थाने के टीआई सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर लगा है. वहीं पुलिसकर्मियों के नशे में होने के आरोप भी युवक और उसकी पत्नी ने लगाए हैं.

इस इस संबंध में धार डीएसपी हेडक्वॉर्टर मोनिका सिंह ने बताया कि स्थाई वारंटी को लेकर हमारा एक अभियान चल रहा है. स्थाई वारंटी के तहत एक व्यक्ति को उठाया गया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह संज्ञान में आया है. जिसके तहत एसडीओपी धामनोद को जांच सौंप दी गई है. जैसे ही एसडीओ पर धामनोद की रिपोर्ट आएगी. उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version