नगर निगम स्वास्थ विभाग में काम करने वाले कर्मचारी ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
दरअसल मामला कनाडिया थाना क्षेत्र के भूरी टेकरी में रहने वाले एक 25 वर्षीय आनंद नामक नगर निगम कर्मचारी ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के वक्त पत्नी और बच्चे बाहर गए हुए थे जब आकर देखा तो पति फांसी के फंदे पर लटक रहा था घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया जहां आनंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाई अस्पताल भिजवाया गया है भाई मृत्यु के कारणों को लेकर पारिवारिक विवाद भी सामने आया है पत्नी से आए दिन आनंद का किसी ना किसी बात को
लेकर के विवाद होता था हालांकि इस मामले में पुलिस अपनी जांच कर रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उस धार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही करने की बात की जा रही है।
