पाकिस्तान में वाईफाई पर ईशनिंदा का आरोप:लोगों ने जमकर मचाई तोड़फोड़, सैमसंग के 27 कर्मचारी हिरासत में

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को एक वाईफाई पर ईशनिंदा का आरोप लगा है। जिसके बाद भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। दरअसल कराची के स्टार सिटी मॉल में सैमसंग का ‘वाईफाई डिवाइस’ लगाया, जिसे लेकर आरोप है कि इसमें ईशनिंदा की गई। इस खबर के फैलते ही लोग भड़क गए और सैमसंग मॉल में तोड़फोड़ की।

मामला बढ़ता देख कराची पुलिस ने सभी वाईफाई डिवाइस को बंद कर दिया और मोबाइल फोन कंपनी के 27 कर्मचारियों को हिरासत में लिया। इसके अलावा, उन्होंने उस डिवाइस को भी जब्त कर लिया जिसने कथित रूप से ईशनिंदा की गई।

लोगों से सैमसंग के ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया और कंपनी के होर्डिंग में आग लगा दी।

पुलिस ने कहा- मामले की गंभीरता को समझते हुए, प्रीडी एसएचओ मौके पर पहुंचे, डिवाइस को बंद कर दिया और इसे जब्त कर लिया। सैमसंग ऑफिस के 27 लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

कंपनी जांच के लिए इंटरनल कमेटी गठित की
सैमसंग पाकिस्तान ने भी इसे लेकर सफाई पेश की है। कंपनी का कहना है कि वो लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है। इस मामले की जांच के लिए कंपनी एक इंटरनल कमीशन बना रही है। साथ साइबर क्राइम विंग को पूरा सहयोग देने की बात कही।

- Advertisement -
मामले को तूल पकड़ता देख कंपनी की तरफ से सफाई जारी की गई है।

डेरा इस्‍माइल में सपने के आधार पर की हत्या
तीन महीने पहले पाकिस्तान के डेरा इस्‍माइल खान में 3 महिला टीचर्स ने ईशनिंदा के आरोप में अपनी एक सहयोगी महिला टीचर का गला रेतकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि एक सपने के आधार पर मृतक टीचर के ऊपर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था।

पाकिस्तान के डेरा इस्‍माइल में तीन टीचर ने अपनी एक सहयोगी टीचर की ईशनिंदा के नाम पर गला काट कर हत्या कर दी थी।

पाकिस्तान पर नजर रखने वाले रक्षा विश्लेषक फरान जैफरी कहते हैं, ‘ईशनिंदा के मुद्दे को पाकिस्तान में सिर्फ कट्टरवादियों ने ही नहीं बल्कि आम पाकिस्तानियों ने भी हथियार की तरह इस्तेमाल किया है। ईशनिंदा का मुद्दा पाकिस्तान की अपनी आत्मा की लड़ाई बन गया है। इसके चलते पाकिस्तान के बरेलवी समुदाय में कट्टरता बढ़ रही है।’

Exit mobile version