परिवहन विभाग कर रहा है लक्ष्य प्राप्ति का दावा 10 मार्च तक 528.80 करोड़ राजस्व किया इक्ट्ठा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परिवहन विभाग को इस साल 641.87 करोड़ का लक्ष्य मिला, जिसमे से मार्च माह की 10 तारीख तक 528.80 करोड़ राजस्व इकट्ठा कर लिया है। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के अनुसार शेष बचे 20 दिनों में 113 करोड़ का लक्ष्य पूरा करना है जिसको लेकर विभाग जुटा हुआ है।

इंदौर परिवहन विभाग राजस्व के टारगेट को पूरा करने में लगा हुआ है साल 2021–22 के लक्ष्य की बात करें तो इस वर्ष विभाग को 641. 87 करोड़ राजस्व संग्रहण का लक्ष्य मिला था जिसे पूरा करने को लेकर विभाग युद्ध स्तर पर अभियान चलाया। 10 मार्च तक परिवहन विभाग ने 528.80 करोड रुपए राजस्व इकट्ठा कर लिया है। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हृदेश यादव ने बताया कि पिछले साल की तुलना में 119 करोड रुपए का लक्ष्य अधिक दिया गया था, जिसे पूरा कर लिया गया है। वित्तीय वर्ष के बच्चे शेष 20 दिनों में 113 करोड रुपए का राजस्व इकट्ठा करने का लक्ष्य जिसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

Exit mobile version