नगर निगम में नवनियुक्त महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने झंडा वंदन कर इंदौर के शहर वासियों को शुभकामनाएं दी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर नगर निगम में नवनियुक्त महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने झंडा वंदन कर इंदौर के शहर वासियों को स्वतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है साथ ही पुष्यमित्र भार्गव का कहना था कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि हम उस जगह पर झंडा वंदन कर रहे हैं जहां पर 23 पूर्व महापौर झंडा वंदन किया साथ ही यह गौरव की बात इसलिए भी है

दरअसल 75 वा अमृत महोत्सव देश मना रहा है और इस दौरान इंदौर नगर निगम में मेरे द्वारा झंडा वंदन किया जा रहा है साथ ही नवनियुक्त महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज यह भी घोषणा की है कि इंदौर शहर में जो इंदौर नगर निगम के वाहन है जिनमें से अधिकतर 2015 में खरीदे गए थे उन्हें हम डिस्मेंटल करने वाले थे लेकिन अब उसे वापस से स्टार्ट अप योजना के माध्यम से सुधार कर इलेक्ट्रॉनिकल में कन्वर्ट करेंगे और जहां लक्ष्य रहेगा इंदौर नगर निगम के जितने भी वाहन रहे इलेक्ट्रॉनिक की तरह सड़कों पर चले नवनियुक्त परिषद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहां की मंथन का दौर चल रहा है और जैसे ही घोषणा होगी सबसे पहले आप लोगों को जानकारी लगेगी।

Exit mobile version