मिलावट पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही को देखते हुए ब्रांडेड अमूल के हुबहू अमूर देसी घी मिलावट कर बनाने वाले कारखाने पर छापा मार कार्रवाई कर 472 किलो देसी घी और 50 किलो पनीर सहित कारखाना संचालक और दोनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है।
दरअसल मामला लसूडिया थाना क्षेत्र के एसआर कंपाउंड स्थित अमूर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही की है मुखबिर की सूचना पर जानकारी मिली थी कि बड़ी मात्रा में अमानक स्तर का नकली घी बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा है जिस पर खाद विभाग को इसकी जानकारी दी गई मौके से लसूडिया पुलिस और खाद विभाग ने लगभग 472 किलो देसी घी और 50 किलो पनीर जप्त किया है बता दें कि रुपेश सोलंकी नामक आरोपी इस फैक्ट्री को संचालित करता था आरोपी के पास से किसी भी तरह के कार्य या दस्तावेज मौके पर नहीं मिले हैं जहां ख्वाजा की शिकायत पर पुलिस ने 420 सहित अन्य धाराओं में आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है ।
