नकली एसडीएम की अवैध निर्माण की जानकारी जुटा रही पुलिस अवैध संपत्ति को राजसात करने की तैयारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा एक नकली एसडीएम को पकड़ा गया था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी को तेजाजी नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन अब नकली नीलम पाराशर के खिलाफ पुलिस को ढेरों शिकायत मिल चुकी है । साथ ही अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की भी पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई, और पुलिस को जितनी जानकारी लगी है, उसके आधार पर पुलिस अब नकली एसडीएम नीलम पाराशर के अवैध संपत्ति को राजसात करने की तैयारी कर रही है।

नकली एसडीएम बनकर अपना रौब दिखाने वाली नीलम पाराशर के खिलाफ पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही है, केवल तेजाजी नगर पुलिस को ही अब तक 6 शिकायतें मिल चुकी है, आरोपी ने बड़े ही शातिर तरीके से शहर के कई व्यापारियों को अपने जाल में फंसा कर उनके साथ धोखाधड़ी की है। आरोपी ने धोखाधड़ी से अवैध संपत्ति भी अर्जित कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने अब आरोपी नीलम पाराशर की संपत्ति सूची तैयार करना शुरू कर दी है, इस सूची के आधार पर अब पुलिस अवैध निर्माण की भी जानकारी निकाल कर इंदौर नगर निगम को अतिक्रमण के लिए लिखने वाली है। जल्दी उसके द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति को पुलिस राजसात कर अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर सकती है।

Exit mobile version