धार में हुए एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की इंदौर के जिला अस्पताल में मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर व ग्रामीण में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं जहां देर रात घाटाबिल्लौद जिला धार में हुए एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की इंदौर के जिला अस्पताल में मौत हो गई जहां चंदननगर पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

दरअसल शनिवार दोपहर जांच अधिकारी के अनुसार एक्सीडेंट का यह मामला धार जिले का है जहां इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र के रहने वाले हिम्मत सिंह चौहान घाटाबिल्लोद से अपने बेटे के साथ दो पहिया वाहन से घर आ रहे थे तभी रास्ते में एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए इंदौर के जिला अस्पताल लाया गया जहां पर ठेकेदारी का काम करने वाले हिम्मत सिंह की मौत हो गई वही उनके बेटे का इलाज जारी है फिलहाल चंदननगर पुलिस ने 0 पर कायमी कर पोस्टमार्टम करवाया गया है वही मामले की आगे की जांच लेबड़ पुलिस जिला धार को दे दी जाएगी।

Exit mobile version