द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मृतक शराब का आदी था और देर रात में भी शराब पीकर घर आया था पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है।

मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र का रहने वाला पंकज नामक युवक अपने घर देर रात शराब के नशे में घर आया था और सो गया था सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजन ने उसे उठाने का प्रयास किया नहीं टूटने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है संभवत उसकी मौत शराब की वजह से हुई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Exit mobile version