दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आगजनी की घटना सामने आने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों ही आग पर काबू पा लिया है घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है दोनों ही घटनाओं में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पहला मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के एमपी बी पावर हाउस का है जहां मेन ग्रीड ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई आग इतनी भीषण थी कि आग ने विकराल रूप ले लिया सूचना पर से मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया बताया जा रहा कि 800 लीटर फॉर्म और 150000 लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया है ग्रिड में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई थी जिसके बाद आसपास के इलाकों की लाइट बंद करना पड़ी ग्रिड ट्रांसफार्मर की कीमत लगभग चार करोड़ रुपये बताई जा रही है

वही दूसरा मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के बड़ा गणपति नसिया रोड पर महेश इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया आग इतनी भयानक थी कि पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया दुकान में रखा लाखों रुपए मूल्य का सामान बुरी तरह जलकर खाक हो गया दुकान में मौजूद इलेक्ट्रिकल सामान नुकसानी लाखों रुपए बताई जा रही है फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है शॉर्ट सर्किट के चलते संभवत आग लगना बताया जा रहा है

Exit mobile version