खुडैल थाना क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ घूमने गए एक युवक की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
खुडैल थाना पुलिस के अनुसार मृतक का नाम अमन कुशवाह निवासी महालक्ष्मी नगर है। आईटी कंपनी में कार्यरत अमन छुट्टी होने पर अपने पांच दोस्तों के साथ बाइक से खुडैल क्षेत्र स्थित गिदीया खोह घूमने गया था। जहा नहाने के दौरान वह डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
