देश की सुरक्षा करने वाले योद्धा अब पानी की रक्षा के लिए आगे आए…निगम आयुक्त प्रतिभा पाल से चर्चा कर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने जल संरक्षण अभियान को दी गति

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

indore नगर पालिका निगम जल संरक्षण के अभियान में युद्ध स्तर पर उतर गया है..निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने खुद जल संरक्षण अभियान की कमान संभाल ली है…इसी बीच आयुक्त प्रतिभा पाल ने सीमा सुरक्षा बल के परिसर पहुंचकर देश के वीर योद्धाओं से मुलाकात की..आयुक्त प्रतिभा पाल ने यहां तालाब के गहरीकरण के कार्य का जायजा भी लिया..साथ ही साथ परिसर में मौजूद बावड़ी सहित जल के परंपरागत स्त्रोतों के जीर्णोद्धार का वादा भी किया… यहां नगर निगम सीमा सुरक्षा बल परिसर में पानी बचाने के हर संसाधन को मुहैया करवाएगा,ताकि जल संरक्षण अभियान की पहली बड़ी जन क्रांति की अगुवाई सीमा सुरक्षा बल को तरफ से हो सके..आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि नगर निगम और देश का सबसे जागरूक शहर पानी जैसी अमूल्य जरूरत को बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और इस महान उद्देश्य की प्राप्ति के लिए निगम की तरफ से भी हर संभव कदम उठाए जाएंगे..वहीं BSF के आईजी अशोक कुमार यादव ने बताया कि BSF कैंपस का नाम मंगल वाटिका है और जल संरक्षण जैसे मंगलमय अभियान के अपना पूरा योगदान देने के लिए हम सभी कटिबद्ध है

Exit mobile version