इंदौर,मंगलवार को सहायक पुलिस आयुक्त बसंत कुमार कौल के नेतृत्व में निरीक्षक दीपमाला धारू, “क्यूआरटी- टीम 2” के प्रभारी सूबेदार चंद्रेश मरावी व टीम द्वारा रेडिसन चौराहा पर यातायात प्रबंधन का कार्य किया गया, इस दौरान बुलेट पर सवार दुल्हे राजा जिनकी गाड़ी का साइलेंसर मॉडिफाई था, को रोककर सबसे पहले यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम ने वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी, फिर मॉडिफाई साइलेंसर के लिए चालान किया’
दुल्हे राजा ने भी मुस्कुराते हुए अपनी गलती स्वीकारी व चालान कटवाया, साथ ही कहा कि “हमेशा यातायात के नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाऊंगा क्योकि इसमे स्वयं की व दुसरो की भी सुरक्षा है
यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम ने रेडिसन चौराहा पर अमानक नंबर प्लेट, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले, रेड लाइट को जंप करने वाले व मॉडिफाई साइलेंसर गाड़ियों पर प्रभावी कार्यवाही की एवं वाहन चालकों से यातायात के नियमों के पालन की अपील की
