दिल्ली से गर्मी छू-मंतर! एक हफ्ते तक बारिश से मौसम होगा खुशनुमा, जारी हुआ ये अलर्ट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

 दिल्ली में अब बारिश के लिए इंतजार की घड़ियां खत्‍म होने वाली हैं. राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को प्री मॉनसून गतिविधियों के शुरू होने के साथ ही गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज (मंगलवार), 14 जून से 20 जून तक यानी एक हफ्ते गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. 

राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम में बदलाव होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. वहीं, दिल्ली में 14 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

इसके अलावा दिल्ली में 14 से 20 जून तक लगातार गरज और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है. ऐसे में प्री मॉनसून गतिविधियां राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को बढ़ते तापमान एवं गर्मी से कुछ राहत दिला सकती हैं.

Exit mobile version