दिल्ली में एक बार फिर पाइप्ड कुकिंग गैस यानी PNG के दाम में बढ़ोतरी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने PNG के दाम 2.63 प्रति यूनिट बढ़ा दी है। नए दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में PNG अब 50.59 रुपए प्रति यूनिट हो गई है। पहले इसकी कीमत 47.96 रुपए प्रति यूनिट थी। कीमतें आज से ही लागू हो जाएंगी।
