मल्हारगंज पुलिस द्वारा आज क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला वहीं सुरक्षा को देखते हुए आरोपियों को चिन्हित कर उन पर बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की गई है वही असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि त्योहारों का सीजन प्रारंभ हो चुका है जिसे लेकर पुलिस अपनी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने में लगी है वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आज मल्हारगंज क्षेत्र के थाना सर्कल सदर बाजार और मल्हारगंज क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जयवीरसिंह भदौरिया के मुताबिक क्षेत्र के सभी संवेदनशील एरिया कवर किए गए हैं जिसमें जूना रिसाला सदर बाजार जिंसी हाट मैदान क्षेत्र में मल्हारगंज थाना प्रभारी और एसीपी समस्त थाना स्टाफ के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया वहीं क्षेत्र के असामाजिक तत्वों को पहले ही बाउंड ओवर की कार्रवाई की जा चुकी है उसके बाद भी अगर कोई पुलिस को सूचना मिलती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी आगामी दिनों में भी पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
