पुलिस थाना बाणगंगा ने 5 हथियार बंद बदमाशों को भागीरथपुरा क्षेत्र के घर में डकैती की योजना बनाते किया गिरफ्तार
थाना बाणगंगा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एश्वर्य एलॉय फैक्ट्री में पांच हथियारबंद बदमाश भागीरथपुरा की रफैली कालोनी के किसी घर में डकैती डालने की योजना बना रहे है । थाना प्रभारी राजेन्द्र सोनी के द्वारा थाने के फोर्स के साथ दबिश देकर एमआर 4 रोड, एश्वर्य एलॉय फैक्ट्री में भोलेनाथ मंदिर के पास बैठकर डकैती डालने की योजना बनाते 05 हथियार बंद बदमाशों को पकडा । पकड़ाए आरोपियों के नाम सोनू, विनय माठोलिया, विकास कुशवाह
राजेश सोनवानी और वीरु अहिरवार है। पुलिस द्वारा बदमाशों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल मय मैग्जिन व कारतूस दो आदि हथियार जप्त किये गये । बदमाशों के द्वारा अपराधिक घटनाएं की जा सकती थी । बदमाशों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है एवं अन्य अपराधिक घटनाओं के बारे में भी पूछताछ की जा रही है
