। शहर में कानून व्यवस्था व सुरक्षा बनाए रखने के साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए इंदौर पुलिस ने सुबह एटीएस के साथ मिलकर ट्रेजर आईलेंड मॉल में मॉक ड्रिल मॉक की गई। इस दौरान एक तरफ का यातायात बंद रखा गया। पूरे ट्रेजर ऑइलेण्ड मॉल में सुबह से ही एटीएस और बीडीडीएस ने संभाला मोर्चा लिया था।
शहर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखने के साथ ही आगामी त्यौहार पर कानून व्यवस्था के विपरीत किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एटीएस व पुलिस की स्थिति जांचने के लिए मॉर्क ड्रील की गई। यह मॉर्क ड्रील एमजी रोड स्थित ट्रेजर आईलेंड में रखी गई। इस दौरान इंदौर पुलिस व एटीएस ने साथ मिलकर सुबह 9 भारी पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैयार थी। आज सुबह प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के ट्रेजर आईलैंड मॉल में सुबह 9 बजे आतंकी घुसने की खबर सामने आई। इससे पूरे इलाके में खलबली मच गई। मौके पर एटीएस और बीडीएस के साथ ही पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। कुछ देर बाद पता चला कि यह तो आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए इंदौर पुलिस ने मॉक ड्रिल थी। आने वाले दिनों में त्योहारों को देखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नर द्वारा शहर के प्रमुख बड़े मॉल में इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार की आतंकी गतिविधियों से आसानी से निपटा जा सके। यह अभियान मॉल, भीड़ भाड़ वाली जगह पर आने वाले त्योहारों को देखते हुए इंदौर पुलिस बीडीएस टीम के साथ लगातार लगातार जारी रखेंगी, ताकि किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधियों से निपटा जा सकें।
