टिंबर मार्केट गोदाम में लगी भीषण आग लाखों रुपए की लकड़ियां जलकर हुई खाक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के धार रोड स्थित टिंबर मार्केट में मौजूद लकड़ी के के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई सूचना पर से दमकल की टीम मौके पर पहुंची जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया गनीमत रही कि आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन चार दुकानों सहित दो लकड़ी के गोदामों बुरी तरह जलकर खाक हो गए।

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के धार रोड स्थित टिंबर मार्केट में लकड़ी गोडाउन संचालक दिलबाग सिंह के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई आग देखते ही देखते बेकाबू हो गई और आसपास के लगे अन्य गोदाम और दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया लगभग सुबह 5:00 बजे के करीब दमकल की टीम को इसकी जानकारी लगी मौके पर दमकल के 5 गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आखिरकार 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है वहीं दूसरी ओर फायर एक्यूमेंट अग्निशामक यंत्र ना होना एक बड़ी लापरवाही है कई बार हिदायत ओके बाद भी अग्निशामक यंत्र गोदामों में नहीं मौजूद रहते हैं वहीं दूसरी और आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है गनीमत रही कि किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई वही अनुमान लगाया जा रहा है कि आग की चपेट में आने के बाद लाखों रुपए की लकड़ियां जलकर पूरी तरह खाक हो गई है

Exit mobile version