झोनल व सेक्टर अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक मतदान केन्द्रो को सर्वसुविधा युक्त बनाने के निर्देश 

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नगर निगम व नगर परिषद के चुनाव के लिए 6 जुलाई को मतदान होना है, इससे पहले सभी मतदान केंद्र व्यवस्थित हो, बारिश के कारण किसी भी मतदाता को कोई परेशानी न हों।  इस बात को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय ने सेक्टर ऑफिसर और निगम के झोनल अधिकारीयों की समन्वय बैठक आहूत की, जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह ने सभी अधिकारीयों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।  

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में मानसून का प्रवेश हो गया है, इंदौर जिले में भी दो या तीन दिनों में मानसून की आमद होने की संभावना है।  छह जुलाई को भी बारिश होने की संभावना है इसी दिन मतदान होने से जिला प्रशासन और नगर निगम की परेशानी बढ़ गई है, बारिश से मतदान प्रभावित न हो इसके लिए निगम के झोनल अधिकारीयों को  सभी व्यवस्थाएं करना है, जबकि इसकी मॉनिटरिंग सेक्टर अधिकारीयों को करना है।  दोनों  के बीच समन्वय हो इसे ध्यान रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक आहूत की जिसमे सेक्टर अधिकारियों व झोनल अधिकारियों को मतदान केंद्र में क्या व्यवस्था हो इसकी जानकारी दी गई, कलेक्टर मनीष सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि मतदान के दौरान मतदाताओं की किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।  निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के अनुसार निगम के अधिकारी लगातार मतदान केन्द्रो को व्यवस्थ्ति करने में जुटे हुए है।  

जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर मनीष सिंह ने सेक्टर अधिकारियों को लगातार अपने अपने झोन के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों का दौरा करने के निर्देश दिए है।  

Exit mobile version