जेल से छूटे कालीचरण महाराज का इंदौर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, बोले कलयुग में सच बोलने की सजा मिलती है, महात्मा गांधी पर विवादित बोल मामले में छत्तीसगढ़ में जेल जाना पड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देश में महात्मा गांधी और गोडसे को लेकर राजनीति हमेशा राजनीति गरमाती आई है ,ऐसे ही मामले में पिछले दिनों कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj Indore) द्वारा गोडसे को लेकर दिए बयान के बाद जेल (Kalicharan Maharaj Nathuram Godse case) से छूटते ही इन्दौर पहुँचे यह एयरपोर्ट पर युवाओं द्वारा भव्य स्वागत किया, इस मौके पर उनका कहना था कि कलयुग में सच बोलने की सजा मिलती है….।

https://timenews.today/img/2022/04/My-Video11.mp4

पिछले दिनों छतीसगढ़ में धर्म सांसद के दौरान महाराज कालीचरण द्वारा महात्मा गांधी पर टिप्पणी करते हुए गोडसे को लेकर खुले मंच से बयानबाजी की गई थी जिसके बाद छत्तीसगढ़ में प्रकरण दर्ज किया गया था और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ पुलिस अपने साथ ले गई थी जिसके चलते कई दिनों से जेल में रहने के बाद आज छूटने के बाद महाराज कालीचरण इंदौर पहुंचे और मीडिया से चर्चा की।

https://timenews.today/img/2022/04/My-Video13.mp4

उनका कहना था कि मां अहिल्या की नगरी मैं आया हूं और यहां पर जिस तरह से युवाओं द्वारा ऊर्जावान तरीके से स्वागत किया जा रहा है इससे मेरी ऊर्जा और बढ़ रही है और कलयुग में सच बोलने वाले को हमेशा सजा मिलती है जो कि मुझे मिली है।

https://timenews.today/img/2022/04/My-Video12.mp4
Exit mobile version