जिले के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्रों का  कायाकल्प 5 सदस्य समिति का होगा गठन जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प के लिए अब केंद्र के प्रभारियों को टेंडर प्रक्रिया का इंतजार नहीं करना होगा। अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने सेहत अभियान के तहत केंद्र के प्रभारियों के खाते में ही 5 लाख  देने  का निर्णय लिया है, यार आदमी कैसे खर्च होगी और किन कामों में खर्च की जाएगी इसे लेकर स्वास्थ्य मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी दी। 

गुरुवार को प्रदेश के मुख्य स्वास्थ्य सचिव एसीएस मोहम्मद सुलेमान ने प्रदेश के सभी संभाग के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी व बीएमओ भी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य सेहत अभियान व सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी लैब जांच  की नई व्यवस्था की जानकारी देना था। मुख्य सचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र के कायाकल्प को लेकर केंद्र के प्रभारियों को बजट व टेंडर प्रक्रिया का इंतजार नहीं करना होगा। शासन द्वारा प्रत्येक बीएमओ के खाते में  पांच लाख की राशि जमा होगी इसके खर्च के लिए कम से कम 5 सदस्य कमेटी बनाई जाएगी जिसमें डॉक्टर्स व जनप्रतिनिधि के अलावा एनजीओ के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

सरकारी अस्पतालों में महंगी जांच की व्यवस्था नहीं है इसके लिए राज्य सरकार ने कई निजी लैब के साथ अनुबंध किया है अब ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। 

Exit mobile version