इंदौर में लगातार आत्म हत्याओं के सिलसिले बढ़ते नजर आ रहे हैं एक बार फिर एक युवक ने महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।
मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र का ही रहने वाला युवक परीक्षित नाहर अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों के मुताबिक वह किसी महिला से परेशान था जो उसे लगातार पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रही थी महिला चंदन नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है वहीं पूरे मामले की जांच भी कर रही है।
