घर मे चल रही शादी की तेयारिया शातिर नकाबपोश बदमाश सोने चांदी के आभूषण और नगदी लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर में शातिर नकाबपोश बदमाशों ने एक और बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है जहां डॉक्टर के घर में चल रही शादी समारोह में तैयारियों में जुटा परिवार बाजार में मार्केट मैं था उसी दौरान दाखिल हुए शातिर बदमाशों ने घर में रखे 24 तोला सोना 1 लाख 50 हजार नगद और अन्य सामान लेकर फरार हो गए घटना के बाद खुद डीसीपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे।

दरअसल मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में रहने वाली फरयादी डॉ सुनीता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि घर में बेटे और बेटी की शादियों को लेकर तैयारी चल रही थी इसी दौरान घर में बड़ी मात्रा में केस और ज्वेलरी भी रखी हुई थी बदमाशों ने घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख रुपए नगदी लेकर मौके से फरार हो गए लगभग चोरी हुए बारिश तोले सोने की कीमत ₹10 लाख रुपये बताई जा रही है पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कई अहम सुराग मिले हैं बताया जा रहा है कि 4 से 5 नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है पुलिस कॉलोनी में कुछ संदिग्धों के फुटेज के आधार पर अभी चोरी का खुलासा जल्द ही करने की बात कर रही है।

Exit mobile version