ग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘सायबर काईम अवेयनेस’’ प्रोग्राम एकलव्य आईएएस अकैडमी ग्वालियर में छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों /कैरियर के संबंध में अवेयरनेस सेमीनार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

ग्वालियर। 09.06.2022। ग्वालियर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर चलाये जा रहे ‘‘सायबर काईम अवेयनेस’’ प्रोग्राम के तहत आज दिनांक को ‘‘एकलव्य आईएएस अकैडमी’ ग्वालियर में सायबर क्राईम अवेयरनेस विषय पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें अकैडमी के कार्यालयीन स्टाफ एवं अध्ययनरत लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने सेमीनार में भाग लिया। इस सेमीनार का प्रारंभ अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डौतिया द्वारा अपने उद्बोधन से किया गया। जिसमें सेमीनार में उपस्थित सभी एकेडमी के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध/करियर से जुडी विभिन्न केस स्टडी से अवगत कराया और प्रोत्साहित किया उन्होंने वर्तमान में पुलिस के पास आने वाली सायबर अपराध संबंधी शिकायतों को साझा किया। जिसमें उनके द्वारा मुख्यतः सोसल मीडिया फ्रॉड, कॉल सेन्टर में माध्यम से फ्रॉड लॉटरी फ्रॉड, सेक्सटार्सन से संबंधित क्राईम आदि के सम्बन्ध में व्याख्यान दिया गया। मेट्रोमोनियल फ्रॉड, सोशल मीडिया सायबर काईम अवेयनेस की ओर ग्वालियर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये प्रोग्रामों का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़़ी को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। जिससे भविष्य में सायबर संबंधी अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके।

इस सेमीनार में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध के साथ-साथ साइबर क्राइम उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, एकेडमी का कार्यालयीन स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Exit mobile version