गणतंत्र दिवस को लेकर इंदौर शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। जहां रविवार के दिन में रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया वही शाम को पुलिस ने पैदल मार्च कर लालबाग परिसर से छह से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया है,साथ ही एक गलत नंबर की बाइक भी जब्त की है।
दरअसल रविवार की शाम को एडिशनल डीसीपी डॉ.प्रशांत चौबे अन्नपूर्णा और छत्रीपुरा थाने के बाद के साथ सड़क पर उतरे। इस दौरान उन्होने पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया,साथ पुलिस की टीम लालबाग परिसर पहुंचीं,जहां पुलिस ने छह-सात संदिग्ध लोगों को पकड़ने के साथ ही एक गलत नंबर की बाइक जब्त की। एडिशनल डीसीपी डॉ.प्रशांत चौबे ने बताया की लालबाग परिसर में अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिली थी जिस पर कार्यवाही करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही उन्होने बताया की गणतंत्र दिवस को लेकर निरंतर सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा।
