गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा ने चौंकाने वाला ऐलान कर दिया है उन्होंने कहा कि हो सकता है अब स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर नंबर वन की रेस से बाहर हो जाए
इंदौर नगर निगम के मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे इस समारोह में ध्वजारोहण करने के पश्चात दिए गए अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इंदौर छठी बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की स्पर्धा में शामिल ना हो शर्मा का कहना है कि यह तय नहीं है कि स्वच्छता सर्वेक्षण के छठे चरण में इंदौर प्रतिभागी शहरों की सूची में शामिल होगा उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण के छठे चरण में प्रतिभागी शहरों की सूची में शामिल हो या ना हो इस पर अभी संशय की स्थिति है गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान निगम प्रशासन पवन शर्मा ने बड़ी बात कहते हुए एक नई बहस छेड़ दी है शर्मा का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण इस चरण में इंदौर शहर प्रतिभागी रहेगा या नहीं अभी तक तय नहीं हुआ है शर्मा की मानें तो स्वच्छता सर्वेक्षण के इस चरण में अन्य शहरों को प्रमोट करने के लिए इंदौर को आईकॉनिक सिटी घोषित किया जा सकता है अन्य शहरों को यह शिकायत रहती है कि हम तो शामिल ही नहीं हो पाते हैं तो ऐसे में उन शहरों को मौका देने के लिए संभव है कि इंदौर को नंबर वन की रेट से बाहर कर दिया जाए
