क्षेत्र में बेखोफ घूम रहा जिला बदर आरोपी को एमआईजी पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में कई अपराधियों को जिला बदर कर दिया गया है लेकिन उसके बाद भी आरोपी पुलिस का खौफ खाए बिना क्षेत्र में घूमते हैं वही एमआईजी पुलिस ने जिला बदर आरोपी को क्षेत्र में ही घूमते गिरफ्तार किया है।

इंदौर शहर में दिसंबर माह में कई आरोपियों को जिला बदर किया गया था लेकिन पुलिस का खौफ खाए बिना आरोपी क्षेत्र में घूमते रहते हैं वही मुखबिर की सूचना के आधार पर एमआईजी पुलिस ने जिला बदर किए गए बदमाश रितिक गवते को गिरफ्तार किया है आरोपी क्षेत्र में ही घूम रहा था आरोपी ऋतिक पर 10 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं फिलहाल पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है

Exit mobile version