देपालपुर क्षेत्र के ग्राम अहिरवास के रहने वाले किसान की पत्नी आर्थिक तंगी से होकर इलाज के अभाव में इधर उधर भटक रही थी। ग्रामीणों ने इनकी समस्या क्षेत्रीय सांसद शंकर लालवानी को बताई उन्होंने तुरंत इस परिवार को आर्थिक मदद एवं अच्छे इलाज का भरोसा दिलवाया। प्रधानमंत्री राहत कोष एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से दो – दो लाख रुपए मंजूर करवाकर बड़े अस्पताल में इलाज करवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देपालपुर क्षेत्र के ग्राम अहिरवास के रहने वाले किसान मुकेश पंवार की पत्नी सपना पंवार को गर्भावस्था के दौरान डॉक्टरों ने इनको बताया कि इनकी एक किडनी बचपन से ही नहीं है और दूसरी किडनी भी खराब हो चुकी है और वह कितनी भी नई डालना पड़ेगी पूरा परिवार इस बात से घबराकर परेशान हो गया फिर उन्होंने समीपस्थ खजराया गांव के टिंकू नागर से संपर्क किया उन्होंने सांसद शंकर लालवानी को इनकी गंभीर बीमारी की जानकारी दी सांसद लालवानी ने तुरंत कहा कि जिस हॉस्पिटल में इनका इलाज होना है वहां से स्टंटमैन तैयार करवा कर मुझे दे मैं केंद्र सरकार व राज्य सरकार से इनके इलाज के लिए राहत राशि दिलवाने का प्रयास करता हूं। सांसद शंकर लालवानी ने ग्रामीण क्षेत्र की बहु – बेटी होने के कारण इस पूरे विषय को गंभीरता से लिया और प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए मंजूर करवाए। इस प्रकार मुख्यमंत्री राहत कोष से भी दो लाख रुपए मंजूर करवाए। इस प्रकार केंद्र सरकार व राज्य सादर सरकार स्तर पर इनके इलाज के लिए चार लाख रुपये की राशि मंजूर करवाई गई। हालांकि किडनी ट्रांसप्लॉंट ऑपरेशन में इस परिवार को 10 लाख रुपए का खर्चा आया है। इस परिवार के रिश्तेदारों ने भी इनके इलाज में सहयोग प्रदान किया है। मंगलवार को सांसद शंकर लालवानी मरीज सपना पंवार के हालचाल जाने के लिए उनके निवास स्थल देपालपुर क्षेत्र के अहिरवास गांव में पहुंचे। यहां सांसद लालवानी ने बेहतर इलाज के विषय पर विस्तृत चर्चा की कहीं पर कोई समस्या आए तो बताइएगा ऐसा इस परिवार को भरोसा दिलवाया, आगे भी हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। सांसद के उनके निवास पर जाने से उनके परिवार में संबल व खुशी का माहौल है। गांववालों और परिजनों ने सांसद शंकर लालवानी को अपने बीच देखकर अभिभूत हो गए और मुक्त कंठ से सांसद की जमकर तारीफ करने लगे। आसपास के क्षेत्र में सांसद लालवानी के सहजता के चर्चे देखने को मिले हैं।
