कोरोना में अपने पिता को खोने वाले बच्चें के जन्मदिन को मनाकर, पुलिस एवं “टीम: समस्या क्या है?” के सदस्यों ने मिलकर बना दिया खास।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर – दिनांक 28 सितंबर 2022- इंदौर पुलिस अपराधों पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था आदि की ड्यूटी के साथ ही अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन भी स्वयं एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर कर रही है।

इसी अनुक्रम में सामाजिक संस्था “टीम: समस्या क्या है?” द्वारा कोरोना के कारण दिवंगत हुए पिताजी के प्यार से मरहूम रहने वाले बच्चें चैतन्य कराड़े के जन्मदिवस मनाने के लिए कल 27 सितंबर शाम को उसके घर वंदना नगर में, थाना प्रभारी तिलक नगर श्रीमती मंजू यादव व थाने के अन्य स्टाफ के साथ विशेष उपहारों के साथ पहुँचे। सभी ने मिलकर बड़े ही धूमधाम के साथ उसका जन्मदिन मनाया।

जिन बच्चो ने अपने पिता और महिलाओं ने अपने पति को कोविड में खोया है ऐसे बच्चो व महिलाओं के जन्मदिवस को खास बनाने की पहल सामाजिक संस्था “टीम: समस्या क्या है?” के संस्थापक श्री अमित सिकरवाल और उनकी टीम द्वारा पिछले 2 वर्षों से जारी है, जिसमें टीम को अति. पुलिस उपायुक्त मुख्यालय इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन समय- समय पर मिल रहा है। इसके साथ ही संस्था द्वारा इंदौर शहर के 20 बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी भी ली गई है।

इसी के तहत आज चैतन्य का जन्मदिवस सभी ने मिलकर बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पुलिस एवं सामाजिक संस्था के इस कार्य से बच्चे एवं उसके परिजन भी अभिभूत हुए और उन्होंने मन ही मन भावुक होकर पूरी टीम को दिल से धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर बच्चों के परिजन व पुलिस के साथियों सहित संस्था के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Exit mobile version