कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओ ने माल्यार्पण किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के अवसर पर वीआईपी रोड शांति पथ पर स्थापित प्रतिमा पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओ ने माल्यार्पण किया ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज हम राजनीति मैं जिस स्थान पर हैं उसके पीछे श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जैसा व्यक्तित्व है आज भारतीय जनता पार्टी श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी जैसे कार्यकर्ता के परिश्रम एवं संगठन कुशलता के कारण खड़ी हुई है। हमें यह चिंतन मनन करना चाहिए कि हम श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के मूल्यों को कितना आत्मसात करते हैं।

वही राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी भी है तो हम दोनों के जीवन से प्रेरणा ले सकते हैं क्योंकि हम राजनिति कार्यकर्त्ता है। भगवान कृष्ण ने धर्म की स्थापना के लिए अपना पूरा जीवन दे दिया और ठाकरे जी ने भी राजनीति में धर्म स्थापना के लिए अपना जीवन दिया आज भारतीय जनता पार्टी का जो विशाल संगठन खड़ा हुआ है देश में ठाकरे जी जैसे कार्यकर्ताओं का समर्पण है। और जब हम उनके चरणों में बैठकर उनके जीवन का चिंतन करते हैं तो हमेशा उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है।

Exit mobile version