वाराणसी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काशी के विश्वनाथ कॉरिडोर में स्थापित शिव भक्त,लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चरणों में प्रणाम किया। श्री चौहान ने कहा कि लोकमाता का संपूर्ण जीवन जनसेवा, देशभर में मंदिरों, धर्मशालाओं और धार्मिक स्थलों के निर्माण में व्यतीत हुआ। माता का काशी से बहुत पुराना नाता है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को मुगल शासक औरंगजेब द्वारा मंदिर विध्वंस के पश्चात काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
