कालीचरण महाराज ने विवादित फिल्म काली पर कहा -“जब तक हिंदू कट्टर नहीं होंगे, तब तक इस तरह से हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया जाता रहेगा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर। डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली को लेकर लेकर जिस तरह से विवाद खड़ा हुआ है उसको देखते हुए अब इस विवाद में कालीचरण महाराज भी कूद गए हैं, उन्होंने कट्टर हिंदू विचारधारा को लेकर जोर दिया है. इसके साथ ही कालीचरण महाराज का कहना है कि “जब तक हिंदू कट्टर नहीं होंगे, तब तक इस तरह से हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया जाता रहेगा.” इसके अलावा कालीचरण महाराज ने हिंदुओं से आहवान किया है कि वह थाने पर जाकर फिल्म से संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं.

कालीचरण महाराज ने डायरेक्टर लीना को दी हिदायत

फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई ने 2 जुलाई को अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पोस्टर शेयर किया था. काली नाम की डॉक्यूमेंट्री के पोस्टर में हिंदू देवी के फिल्मी पात्र को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था. साथ ही, पोस्टर में मां काली के एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा दिखाया गया है. इसी को लेकर आज काली महाराज ने मोर्चा खोलते हुए डायरेक्टर लीना को कई तरह की हिदायत दी, इसी के साथ उन्होंने हिंदू समाज को लेकर कहा कि “जब तक हिंदू कट्टर नहीं होगा, तब तक इस तरह से हिंदूओ के देवी देवताओं का अपमान होते रहेगा.”

कालीचरण महाराज ने कहा कि “किसी समय में हिंदू शेर की तरह काम करता था, लेकिन आज इस तरह से माहौल निर्मित हो गया है. जिसके कारण हिंदू जानवर के रूप में जीवन यापन कर रहा है और उसे संगठित होने के लिए उसको कट्टर होना पड़ेगा.” इतना ही नहीं उन्होंने बोला कि “धर्म का अपमान सहते-सहते हिंदू डरपोक हो गया है, देश में 500000 से अधिक मंदिर हिंदू होने के कारण तोड़ दिए गए, वहीं करोड़ गायों की हत्या होती रही और अभी भी हो रही है, 40000 लव जिहाद के मामले देशभर में हो रहे हैं तब भी हिंदू चुप है. धर्म और देश का विध्वंस हुआ लेकिन हिंदू चुप है धीरे-धीरे देश के कई विभाजन हो गए, जिसमें इराक, ईरान, पाकिस्तान जैसे देश शामिल हैं. इसके अलावा सभी मंदिर के पुजारी और हिंदुओं से कालीचरण महाराज ने आहवान किया है कि वह थाने पर जाकर संबंधित लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाएं अगर हम ऐसा नहीं करेंगे और दबकर बैठे रहेंगे तो ये लोग ऐसे ही अपमान करते रहेंगे.”

- Advertisement -
Exit mobile version